बदायूँ। शहर के एस के इंटर कालेज में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए और जातियों में नहीं बटना है। हम सिर्फ हिंदू हैं। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी शिव शिवानंद महाराज, मुख्य वक्ता प्रीति प्रांत प्रचार प्रमुख ब्रज प्रांत, अध्यक्ष राम बहादुर पांडे परशुराम इंटर कॉलेज,कार्यक्रम संयोजक हरि प्रताप राठौड़, सह संयोजक संजीव गुप्ता, कार्यक्रम सदस्य प्रदीप दुबे सचिन भारद्वाज मनीष सिंघल,पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, सुबोध गोयल, रजनी मिश्रा, सीमा राठौर, अर्चना गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।विभिन्न कॉलेजों के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कई कॉलेज के बच्चे मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।