चेकिंग के दौरान शातिर चोर को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-02-13 at 7.24.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को नियमित गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को अवैध तमंचा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक मनीष भारद्वाज चीता मोबाइल टीम के साथ चौकी क्षेत्र में गस्त/चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए भरतौल रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अभियुक्त फैजान पुत्र फारुख निवासी सहसवानी टोला, थाना बारादरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना बारादरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा हुआ पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है तथा पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने बताया कि वह चोरी कर अपने शौक पूरे करता है और पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने के लिए तमंचा साथ रखता है। पुलिस के अनुसार, वह उक्त दिन भी चोरी की नीयत से ही जा रहा था, तभी टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अभियुक्त अवैध तमंचा किस व्यक्ति से लेकर आया था। अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास है । पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, थाना बारादरी उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज, चौकी प्रभारी रूहेलखण्ड
हेड कांस्टेबल साबिर अली
हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध असलहा रखने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights