कटरा चांद खां के नोटिस सुनवाई केंद्र का विशेष रोल प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-02-13 at 7.24.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, भारत सरकार संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बरेली के कटरा चांद खां स्थित कंपोजिट अपर प्राथमिक विद्यालय बालजती प्रथम में स्थापित नोटिस सुनवाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष रोल प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों से नोटिस सुनवाई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उनके निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने विशेष रूप से फॉर्म-06, फॉर्म-07 और फॉर्म-08 की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2003 की मतदाता सूची में पाई गई लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक त्रुटियों) से संबंधित स्थिति की भी जानकारी ली और उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐसे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) जिनकी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति धीमी है, उनके लिए उपलब्ध सपोर्ट सिस्टम की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि निर्वाचन कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।
संजय कुमार अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व है। इसे पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक और पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाना चाहिए।
निरीक्षण के अवसर पर अविनाश सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, संतोष कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर/ईआरओ एवं संबंधित एईआरओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights