बरेली। अपने शहर के फिल्म निर्माता बंटी खान द्वारा मूवी मेक्स सिटी सेंटर मॉल में हिंदी फीचर फिल्म “वध-2” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर शहर के कई बुद्धिजीवी, साहित्यकार, उद्यमी और कला प्रेमी मौजूद रहे। फिल्म से जुड़े प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा ने वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया। फिल्म प्रदर्शन के बाद उन्होंने दोबारा वीडियो कॉल कर सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और बरेली शहर से अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय की सराहना की। विशेष रूप से संजय मिश्रा के अभिनय को प्रभावशाली बताया गया। शहर के गणमान्य लोगों ने ऐसी सार्थक और मनोरंजक फिल्म को बरेली में प्रदर्शित कराने के लिए निर्माता बंटी खान का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह के सांस्कृतिक आयोजनों की उम्मीद जताई।