मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एएनटीएफ व सुभाषनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

February 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बरेली और थाना सुभाषनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 किलो अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 3400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर मदर्स पब्लिक स्कूल से लगभग 150 मीटर आगे रामगंगा रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की गई। इस दौरान वीरेंद्र पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम बरसेर थाना सिरौली जनपद बरेली (उम्र करीब 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि वह लभारी गांव निवासी गुड्डू के साथ मिलकर अफीम तस्करी का काम करता है। गुड्डू के झारखंड में कुछ संपर्क हैं, जिनके माध्यम से अफीम मंगाई जाती थी। वीरेंद्र झारखंड से अफीम लाकर बरेली पहुंचाता था, जबकि गुड्डू उसे पंजाब में सप्लाई करता था। दोनों मुनाफे की रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 086/2026 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट थाना सुभाषनगर में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2024 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बिनावर जनपद बदायूं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह (थाना सुभाषनगर), उप निरीक्षक विकास यादव (एएनटीएफ), उप निरीक्षक होराम, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल लख्मी चंद एवं कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights