बदायूँ। विश्व हिंदू परिषद औऱ बजरंग दल की आज संयुक्त बैठक हुई। इसमे कल 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता रोकने को पार्क,होटल,ढाबों व सुनसान जगह पर छापामार कार्रवाई औऱ गश्त करने की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ किसी दशा में खिलबाड़ नही करने दिया जाएगा। युवक युवतियों की अश्लीलता को भी सहन नही किया जाएगा। कल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। होटल,ढाबों, गेस्ट हाउस में या पार्क व सूनसान जगह पर युवक युवती गलत हरकत करते हुए मिले तो उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा।