बदायूँ। शासन के दिशा-निर्देशों के कम में जनपद के समस्त विकास खण्डों में 02-02 ग्राम पंचायतों में ग्रा2म चौपाल का अयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों का विवरण निम्न प्रकार है विकास खण्ड अम्बियापुर के गढ़ौली एवं वनबेहटा, विकास खण्ड आसफपुर के भीगानगला एवं डरेला, विकास खण्ड बिसौली के लदेहडा एवं शेखपुर, विकास खण्ड दातागंज के अटसेना एवं सलेमपुर, विकास खण्ड दहगवों के भवानीपुर खेरू एवं सुजावली, विकास खण्ड इस्लामनगर में लभारी एवं रफायतपुर, विकास खण्ड जगत में बसईया खेर एवं गभियाई, विकास खण्ड म्यॉऊ के ककराला टाऊन बाहर एवं मंसला नगला, विकास खण्ड कादरचौक के रेवा एवं मामूरगंज, विकास खण्ड सहसवान में तरेंचा एवं कौल्हाई, विकास खण्ड सालारपुर के पुठी सराह एवं मोहम्मदी नगर, विकास खण्ड समरेर के मनिकापुर शिकारपुर एवं हथनीभूड़, विकास खण्ड उझानी के बुर्रा फरीदपुर एवं धमेई, विकास खण्ड उसावों के टिकरी पुख्ता एवं भकरोली एवं विकास खण्ड वजीरगंज के करगांव एवं गोंठा में ग्राम चौपालों का आयोजन हुआ। विकास खण्ड उझानी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धमेई की ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य ग्राम चौपालों में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों व ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, आवास योजना ग्रामीण, पशुपालन विभाग की योजनाएं, विभिन्न प्रकार की पेंशनों, राशन कार्ड, डा० अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना, चिकित्सा विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। जनपद में ग्राम चौपालों में 30 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया एवं अवशेष शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिये गये।