डीएम ने की विकास व निर्माण कार्यां की समीक्षा,दिए दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2026-02-12 at 4.54.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 50 लाख रुपए से अधिक लागत के भवन, सड़क व निर्माण परियोजनाओं, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन, जिला पोषण मिशन व पशु पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


उन्होंने अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार करने तथा अपने विभागीय कार्यों की निरंतर समीक्षा व संवीक्षा करने तथा अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि सड़कों पर निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए। सभी निराश्रित गोवंशों का संरक्षण शासन की मंशा के अनुरूप किया जाए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सम्बंध में जिला अनुश्रवण पुस्तिका के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) का विशेष ध्यान रखने तथा रैंकिंग में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की फीडिंग अधिकारी स्वयं देखें। जिला पोषण मिशन के कार्यां की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सीडीपीओ प्रत्येक सप्ताह खंड विकास अधिकारियों को यह सूचना दें कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के वजन नापने की मशीन व लंबाई मापने की मशीन उपलब्ध है अथवा नहीं तथा कितनी क्रियाशील व अक्रियाशील है, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बच्चों का वजन व लंबाई नापना आता हो यह सुनिश्चित करें तथा जहां आवश्यकता हो उनका प्रशिक्षण भी दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए संबंधित खंड विकास व नगर निकायों के अधिकारी कार्य योजना बना कर दें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को आगामी एक माह में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना, फैमिली आईडी, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, शादी अनुदान योजना आदि कार्यों की समीक्षा भी की।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनपद को जनवरी 2026 में विकास कार्यों में 36वीं, राजस्व कार्यां में 21वीं व राजस्व व विकास कार्यां की संयुक्त 28वीं रैंक प्राप्त हुई है इनमें से 65 कार्यक्रमों व परियोजनाओं में ए रैंकिंग, 05 में बी रैकिंग, 03 में सी रैकिंग, 04 में डी रैकिंग प्राप्त हुई है तथा 08 ऐसे कार्यक्रम व परियोजनाएं हैं, जिसमें रैकिंग नहीं होती है अथवा कार्यक्रम जनपद में लागू नहीं है। उन्होंने बताया कि कुल 85 कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली के निर्देश पर वह सहसवान-इस्लामनगर मार्ग व सहसवान-भवानीपुर मार्ग के नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विभाग की सहमति लेकर ही निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य प्रारंभ करें, ताकि बाद में कोई परेशानी न उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जनपद में किया जाएगा इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समदर्शी सरोज ने ब्लॉक व नगर निकायों में निर्माणाधीन स्थाई गौशाला व कान्हा गौशाला के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के नगर निकायों में 270 व विकासखण्डों में 5129 गौवंश कुल 5399 गौवंश सहभागिता योजना में पशुपालकों को दिए गए हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड, निर्माण खण्ड प्रथम व द्वितीय, सहायक निदेशक सूचना, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियन्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights