श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर में भागवत कथा आरंभ, 16 फरवरी तक चलेगी कथा

WhatsApp Image 2026-02-11 at 5.32.05 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे स्वामी वरुण दास महाराज द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन 16 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पंजाबी महासभा महिला इकाई एवं श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महिला अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने बताया कि संस्था की सभी सदस्याएं और श्रद्धालु अत्यंत उत्साह के साथ कथा में भाग ले रहे हैं।
कथा के दूसरे दिन अपने प्रवचन में स्वामी वरुण दास महाराज ने कहा कि भागवत के अनुसार जीव के कल्याण का मार्ग सरल और सीधा है। यदि व्यक्ति किसी गुरु या भगवान के समक्ष खड़े होकर संकल्प ले कि वह प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा हरि नाम का जाप करेगा, तो उसका कल्याण निश्चित है।
मंदिर अध्यक्ष राम सेठी एवं महिला मंडल की ओर से वृंदावन से आई कथा व्यास एवं उनकी टीम का स्वागत किया गया। आज के यजमान मुकेश आहूजा, मनीषा आहूजा, संदीप अदलखा एवं रंजू अदलखा रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना सेठी, सिम्मी आनंद, पूनम अरोड़ा, पूजा नारंग, पवन नारंग, बलविंदर कौर, सोनिया सेठी, सुमन अरोड़ा, रूमा गंभीर, अलिंदा, रचना आनंद, कृष्णा नागपाल, रंजू अदलखा, रश्मि सरपाल सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। कथा स्थल पर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights