बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने योगी सरकार के बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसको पूरी तरह से हताशा और निराशा का बजट बताया । उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले बजट पेश हुए हैं इस तरह से ही इस बजट को पेश किया गया है इसके अंदर सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं और योजनाओं को बताया गया है लेकिन जमीन पर किस तरह से कम होगा आम आदमी को किसानों को बेरोजगार नौजवानों को व्यापारियों को कैसे फायदा पहुंचेगा इसकी कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है देश के अन्नदाता किसानों आय को दुगना करने का हर बार वादा किया जाता है लेकिन यह किस तरह होगी यह नहीं बताया गया है सिर्फ आंकड़ों की बड़ी गिरी है और उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखा गया है पूंजी पतियों को बढ़ावा देने के लिए ही योजनाएं बनाई गई है आज लघु उद्योग पूरी तरह से बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं उनको कैसे बढ़ावा दिया जाएगा कोई योजना नहीं।