गरीब विरोधी, जुमलो का पिटारा ,आम लोगों को निराशा वाला बजट, डॉ केबी त्रिपाठी गुरु जी
बरेली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ के बी त्रिपाठी गुरु जी ने उतर प्रदेश की योगी सरकार के भारी भरकन बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसको पूरी तरह से सरकार के चहेते उद्योगपतियों का बजट बताया ।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ के बी त्रिपाठी गुरु जी ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ सबसे ज्यादा बरेली के लोगों को निराश हाथ लगी ।
उन्होंने कहा कि आम जनता के पास कितना पैसा हैं ,और आज 99% पैसा प्रदेश के उद्योगपतियों के पास है और वही उत्तर प्रदेश को चला रहे हैं क्योंकि भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखती है उसी हिसाब से बजट बनाया जाता है ।
उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी की पहुंच से दूर का बजट है बरेली जिले में भाजपा के सात विधायक है , तीन एम एल सी है ,एक सांसद होने के बाद भी बरेली वासीयों को पूरी तरह से निराश हुई है उनको बहुत उम्मीद थी की स्वास्थ्य के क्षेत्र में ,शिक्षा के क्षेत्र में ,बरेली जिले को कुछ बड़ी सौगात मिलेगी ।
आज प्रदेश का मजदूर, प्रदेश का अन्य दाता किसान, प्रदेश का बेरोजगार नौजवान , प्रदेश का व्यापारी आज सभी निराश है शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की गई जबकि आज स्वास्थ्य का बहुत ही महत्व है प्राइवेट अस्पताल इतने महंगे हो चुके हैं की आम आदमी और मध्यवर्गीय लोग उसकी ओर देख भी नहीं सकते सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है लोगों को बहुत उम्मीद थी के स्वास्थ्य के लिए यह सरकार कुछ बड़ा करेगी लेकिन निराशा हाथ लगी, शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है जिस कारण आम लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी बजट पेश करती है लोगों को उलझने वाला बजट पेश करती है वह बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है लेकिन वह कैसे पूरी होगी उसको स्पष्ट रूप से नहीं बताती है । यही उसकी कथनी और करनी का फर्क है।













































































