हज 2026:टीकाकरण के साथ हज ट्रेनिंग में सीखे अरकान

WhatsApp Image 2026-02-11 at 4.07.34 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली।बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि खलील हायर सेकेंडरी स्कूल (सिविल लाइन्स) में हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार) के निर्देशन में लगाया गया, जिसमें बरेली जिले से चयनित हज आज़मीनों (हज यात्रियों) ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शिविर का मुख्य उद्देश्य हज के मुबारक सफर की तैयारी करना था। इसमें यात्रियों को हज के अरकान (मुख्य रस्में) जैसे एहराम बांधना, तवाफ़-ए-काबा, सई, वुकूफ़-ए-अरफात, मुज़दलिफ़ा में रात गुजारना, जमारात पर कंकड़ी मारना और कुर्बानी आदि के तरीके विस्तार से सिखाए गए। अनुभवी ट्रेनर्स और उलेमा ने व्यावहारिक प्रदर्शन के साथ हज के पांच दिनों की पूरी प्रक्रिया समझाई, ताकि यात्री सही तरीके से अरकान और इबादत अदा कर सकें। इसके साथ ही टीकाकरण भी किया गया। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार अनिवार्य टीके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल चेकअप भी किया और यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी, जैसे गर्मी में हाइड्रेशन, भीड़ में सावधानियां और जरूरी दवाइयां। शिविर में बड़ी संख्या में पुरुष-महिला हज यात्री शामिल हुए। कई यात्रियों की आंखें भावुक हो गईं, क्योंकि यह उनके जीवन का सबसे मुबारक सफर होने वाला है। आजमीन ने बताया कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगाए जाते हैं ताकि यात्री पूरी तरह तैयार होकर मक्का-मदीना जाएं। बरेली के खलील हायर सेकेंडरी स्कूल जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर यह आयोजन सफल रहा और यात्रियों ने इसकी सराहना की। अल्लाह तआला सबको मकबूल हज नसीब फरमाए। आमीन! कैम्प में विशेष योगदान देने वालो में हाजी अज़ीम हसन,हाजी फैसल शम्सी,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,डॉ कसिमुद्दीन,दानिश खान,हाजी उवैस खान,हाजी सय्यद असद अली,नजमुल एसआई खान,हाजी सुहैल खान साबरी, आफताब,ज़ैद शम्सी,मुज़म्मिल हाशमी,अहमद उल्लाह वारसी,शाहिद रज़ा मंसूरी,ज़िया उर रहमान आदि सहित बड़ी संख्या में आजमीन ए हज शामिल रहे।हज ट्रेनिंग हाजी यासीन कुरैशी, हाजी रहिस अहमद ने अरकान बताएं। चीफ वक्फ निरीक्षक रचना तोमर ,ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इंद्र सरोज,वक्फ निरीक्षक राम किशोर,मो आसिफ,राशिद हुसैन आदि सहित मेडिकल टीम का बड़ा सहयोग रहा।जिसमें मुख्य रूप से डीआईओ डॉ प्रशांत रंजन,एसएमओ -डब्ल्यूएचओ डॉ कौशिक,डीएसओ डॉ अखिलेश्वर,एमओआईसी डॉ सैहबान अली,इरशाद हुसैन,शिवपूजन सिंह,सन्तोष कुमारी,स्नेहिल,राखी त्रिपाठी, रोली द्विवेदी, अंशिका सक्सेना, कुसुम देवी,विनीत कुमार वर्मा,विपिन कुमार आदि रहे।
शिविर में 300 आजमीन का टीकाकरण हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights