12 फरवरी को होगा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

Screenshot 2026-02-11 174858
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सचांलित विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन नगला मन्दिर परिसर, तहसील व जिला मुख्यालाय में 12 फरवरी 2026 को अपराहन 12ः00 बजे किया जायेगा, जिसमें विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के साथ ही व्यवहारिक कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना की जानकारी प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि उद्योग स्थापना में रूचि रखने वाले भावी उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु अन्य विभागो के अधिकारियो, कर्मचारियों के द्वारा भी उक्त जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित नवयुवक, नवयुवतियां बेरोजगार, अनुभवी, प्रशिक्षित एवं परम्परागत कारीगर (जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो) इस योजनाओ का लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। एक दिवसीय जागरूकता शिविर में उद्योग स्थापना हेतु इच्छुक नवयुवक/नवयुवतियाँ, बेरोजगार एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले आवेदको को जागरूकता शिविर में प्रतिभाग करने हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights