आरएसएस शताब्दी वर्ष पर सिलहरी में भव्य हिंदू सम्मेलन हुआ,सनातनियों की भीड़ उमड़ी
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम सिलहरी में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज, बृज प्रांत के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, जिला प्रचारक भारत लाल जी, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह एवं मातृशक्ति के रूप में प्रेमवती मौर्य द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज सदैव परहित और सेवा भाव का प्रतीक रहा है। उन्होंने सभी हिंदुओं से सनातन परंपराओं के निर्वहन और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला प्रचारक भारत लाल जी ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने कहा कि सभी जातियां हिंदू और सनातनी हैं तथा राम-कृष्ण की अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने 100 वर्ष अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए पूरे किए हैं और आज समाज में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसे स्थायी बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूक रहना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह मून गुप्ता, खंड प्रचारक सलारपुर कपिल जी, रविंद्र सिंह (खंड कार्यवाह), देश दीपक, सुरेश, भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी हिमांशु सक्सेना, सुरजीत गुप्ता, जिला प्रतिनिधि भाजपा पंकज शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भाजपा बाबूजी हर प्रसाद सिंह पटेल, सुखदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शारतेंदू पाठक (जिला उपाध्यक्ष), सुनील सिंह राठौड़, जुगेंद्र पाल सिंह, हिमांशु सिंह, आर्येन्द्र सिंह, महावीर सिंह, नीरज रस्तोगी सहित विश्व हिंदू परिषद बदायूं एवं ओम विराट हिंदू सम्मेलन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मातृशक्ति के रूप में सीमा राठौर, रचना शंखधार, तनुजा सक्सेना सहित अनेक बहनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक (पर्यावरण गतिविधि) नीरज मिश्रा ने किया।













































































