बदायूँ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने 58 लाख से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

WhatsApp Image 2026-02-10 at 4.53.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका द्वारा शहर में विकास व निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण और एमआरएफ सेंटर के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
इन योजनाओं पर 58 लाख 17 हजार 139 रुपये की लागत आएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। सड़क, नाली और स्वच्छता से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नगर पालिका द्वारा वार्ड संख्या-17 ऊपरपारा में गुलाब वाली गली, लालपुल मेन रोड पर मुन्ना गद्दी के मकान से सोहिल के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य में 5 लाख 71 हजार 631 रुपये है। वार्ड संख्या-9 जालन्धरी सराय में हामिद मेमोरी लाइब्रेरी से पप्पू महाजन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य की लागत 3 लाख 80 हजार 373 रुपये तथा वार्ड संख्या-13 नाहर खां सराय में ओवर जलाशय के पास एमआरएफ सेंटर (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) का निर्माण में 38 लाख 7 हजार 135 रुपये है। यह केंद्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा वार्ड संख्या-27 में रंगीन मस्जिद से नूरुद्दीन होते हुए अख्तर के होटल तक सीसी रोड व नाली निर्माण में 10 लाख 58 हजार रुपये की लागत आई।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर सभासद जया साहू, अख्तरी बेगम, पूर्व सभासद हबीब खां उर्फ गुडडू भाई, अली अल्बी, श्याम बाबू साहू, मुजफ्फर, यूनिस अल्वी, अनीस सिददीकी, रिजवान उर्फ बल्लू, फहीम, डॉ. नन्नू, अवर अभियन्ता सिविल सूर्य प्रताप, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, एसआई केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी,निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, गजेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, यूनिस अल्वी
आदि मौजूद रहे। |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights