नई रेलवे लाइन को लेकर सनातन बोर्ड का संपर्क अभियान तेज, सामाजिक संगठनों से जुटाया जा रहा समर्थन

WhatsApp Image 2026-02-09 at 3.12.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं: अखिल भारतीय सनातन बोर्ड द्वारा जिले में नई रेलवे लाइन डलवाने की मांग को लेकर व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बोर्ड के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर समर्थन पत्र प्राप्त किए। जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा लंबे समय से बदायूं जनपद की उपेक्षा की जाती रही है, जिसके कारण क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जिले में नई रेलवे लाइन का प्रस्ताव न केवल ऐतिहासिक बल्कि क्रांतिकारी कदम साबित होगा, जिससे जनपद के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि नई रेलवे लाइन बनने से व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, नए उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, अब तक उपेक्षित रहे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से प्राप्त समर्थन पत्रों को संलग्न करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन माननीय रेल मंत्री को भेजा जाएगा, ताकि बदायूं की इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जा सके। बोर्ड ने जनपदवासियों से भी इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights