हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति, राष्ट्र शक्ति, धर्मशक्ति एवं धर्म की रक्षा पर दिया जोर
बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज एवं धर्म के जन जागरण एवं चेतना हेतु हुए हिन्दू सम्मेलन में मातृ शक्ति, राष्ट्र शक्ति, धर्म शक्ति एवं धर्म की रक्षा पर जोर दिया गया। श्री कृष्ण लीला स्थल पर हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भगवान कृष्ण की फोटो के आगे मुख्य अतिथि राज कुमार अग्रवाल व शशि भूषण अग्रवाल तथा आचार्य संजीव गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार भी उपस्थित रहे। हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में अर्बन कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन श्रीमती श्रुति गंगवार ने समाज व राष्ट्र के समर्पण के लिए अपने उद्बोधन में हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु जोर दिया। सम्मेलन में अन्य वक्ता के रूप में राम प्रकाश व राजकुमार अग्रवाल ने अपने भाषण से मातृशक्ति, राष्ट्र शक्ति, धर्मशक्ति एवं धर्म की रक्षा पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं में पंडित आचार्य संजीव गौड़ ने अपने उद्बोधन से हिंदुओं की एकता राष्ट्रीय अखंडता बनने पर जोर दिया उन्होंने अनेक उदाहरण से विराट हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य पर जोर दिया। हिंदू सम्मेलन अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट ने संपूर्ण सृष्टि को हिंदू धर्म की संस्कृति व इतिहास पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर संस्कार भारती, राधेश्याम कंठी राम, आर्य समाज भूड़ के छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण भारद्वाज सहसंयोजक, श्रीमती शालिनी जोहरी व नीरज अग्रवाल, लोकेश कालरा, मीडिया प्रभारी अभय भटनागर, अनुपम खंडेलवाल, विक्रम अग्रवाल, गिरीश सेठी, प्रीति श्रीवास्तव, विपिन भास्कर, पार्षद सतीश कातिव हिमांशु खुल्बे, वेद प्रकाश सक्सेना, इंजीनियर एन एल गुप्ता, मुकेश साहनी, रचना सक्सेना, तरुण कपूर, सरदार परमजी ओवराय, डॉक्टर वीरेंद्र, डी के सक्सेना, संजीव बाधवा, गुलशन आनंद आदि गण नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। प्रवीण भारद्वाज संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना













































































