ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल में फेयरवेल एवं गुडलक पार्टी हुई,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

WhatsApp Image 2026-02-09 at 11.38.33 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल एवं गुडलक पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें समर्पित किए। इस कार्यक्रम में मिस फेयरवेल लतिका चौधरी और मिस्टर फेयरवेल उत्कर्ष सिंह को ताज पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को आकर्षक उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। विद्यालय की डायरेक्टर रश्मि दीक्षा ने कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैनेजर सोनाली सचदेवा ने भी विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights