बदायूं में 19 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.17.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर रस्तोगी धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन श्रीकांत मराठा, संजय भोसले एवं दीपक संकपाल द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक में सभी सहयोगियों को मोबाइल ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन जोड़ा गया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं भव्य शोभायात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए सभी ने अपने दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया और आयोजन की जानकारी दी।

ऑनलाइन बैठक में बदायूं व बिल्सी सहित महाराष्ट्र समाज के मराठा बंधुओं को भी जोड़ा गया। साथ ही बदायूं के गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद शर्मा, अमन राज सक्सेना, राजकुमार सेंगर, गिरधर जी, मिस सरला चक्रवर्ती, कामेश पाठक, एडवोकेट राजीव कुमार सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, सिकंदर पटेल, अवनेश वर्मा, दिलीप जाधव, रामहरी फडतरे, संग्राम, बिल्सी से सागर मराठा, पारस सक्सेना, काकासाहेब, अनिल मराठा, शिवाजी खंदारे सहित छत्रपति शिवाजी महाराज मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में श्रीकांत मराठा ने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे भाषण प्रतियोगिता की तैयारी करके आएं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज मंच विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव शुभचिंतक बनकर उनके साथ खड़ा रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights