बदायूं ।आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार परशुराम चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रांतीय आवाह्न पर दिनांक 13 फरवरी को मनरेगा जागरूक पदयात्रा निकालने के परिपेक्ष्य में एक बैठक के शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मनरेगा कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव समाजसेवी विनोद यादव, नगर कांग्रेस कमेटी योजना के अध्यक्ष रियासत खान, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा जिला शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती नूर सवा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, अब अन्य उपस्थित पदाधिकारीयों ने मनरेगा जागरूक पदयात्रा का कार्यक्रम सर्वसम्मिति से 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे गांव ककोड़ा से आरंभ होकर 10:30 बजे गफ्फार नगला, निधानपुरा, रेवा, खिरिया बाकरपुर , पतौरा, बुर्रा फरीदपुर, फतेहपुर और ग्राम नरूउ होते हुए शाम 5:00 बजे शहर उझानी के अंबेडकर पार्क पर समाप्त होगी। बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में सहयोगिता करने का अनुरोध किया।