उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंजशहीदा के 22 वर्षीय अयान पुत्र मुहम्मद आफाक को गायब हुए लगभग चार महीने हो गये। पुलिस भी उसका कोई अता-पता नहीं ढूंढ पाई।अयान की मां अच्छी बी ने फिर कोतवाली पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक गंजशहीदा का अयान जो दिमाग से कुछ कमजोर बताया जाता है उसकी मां अच्छी बी ने 19-10-2025 को दिल्ली बस में बिठा आई जो पिता आफाक के पास जा रहा था। लेकिन आज तक ना दिल्ली पहुंच पाया ना वापस घर आया। मां अच्छी बी ने बीते दिनों रिपोर्ट भी दर्ज कराई कोतवाली पुलिस ने अखबार में गुमशुदा का गजट भी करा दिया। मगर अयान का कुछ पता ना चल सका। दुखी मां अच्छी बी ने फिर पुलिस से गुहार लगाई है कि अयान को तलाश किया जाऐ।