बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बदायूँ रोड स्थित अनुपम नगर के मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की। बैठक में यूजीसी काला बिल को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि यदि यूजीसी काला बिल महाविद्यालयों में लागू किया गया तो अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इसका जमकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों ने आरक्षण के नाम पर समाज को बांटकर दलगत राजनीति की है, जिसका सबसे अधिक दुष्परिणाम सामान्य वर्ग को झेलना पड़ रहा है। अब यदि विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कायस्थ समाज यूजीसी काला बिल के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, संतोष सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू लता, सुनील कुमार सक्सेना, अमित आनंद, अक्षय कुमार बिसारिया, अभिषेक सक्सेना, अंश सक्सेना, मनोहर लाल जौहरी, शिवाजी सक्सेना, रजनी सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।