मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

हरारे: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक पारी

February 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अंडर-19 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है, जहां भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में शुरुआती झटका लगा, लेकिन इसके बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने मैच का रुख ही बदल दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 55 गेंदों में शतक पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए डेवाल्ड ब्रेविस के 18 छक्कों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

वैभव ने फरहान अहमद के खिलाफ बरसाए छक्के
वैभव ने 15वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए और टूर्नामेंट में अपने 20 छक्के पूरे किए। इसके बाद 17वें ओवर में फरहान की लगातार चार गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

म्हात्रे के साथ 142 रन की साझेदारी
कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 53 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी हुई। हालांकि 19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में म्हात्रे आउट हो गए, लेकिन वैभव का आक्रमण जारी रहा।

फाइनल में 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक पारी
वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। वह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बने और फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बना दिया।

सबसे तेज शतक लगाने वालों में दूसरे स्थान पर
वैभव ने 55 गेंदों में शतक लगाकर अंडर-19 विश्व कप में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वह ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के 51 गेंद के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गए।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
फाइनल की इस पारी में वैभव ने 15 छक्के लगाकर अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2008 में माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 12 छक्के लगाए थे।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी अब इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा के 436 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 7 पारियों में 439 रन बना लिए हैं। साथ ही वह अंडर-19 विश्व कप इतिहास में चार बार 50+ स्कोर 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights