टीबी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु वेरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ
बरेली । जिले में अब टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सर्वे कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। जिला क्षय रोग अधिकारी बरेली डॉ इंतजार हुसैन ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन हेतु प्रत्येक वर्ष टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाया जाता है इसके अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जाती हैं। डीटीओ ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने के लिए शासन के द्वारा छह सूचकांक निर्धारित किए गए हैं यह सूचकांक जो पंचायत पूर्ण करेंगी। उस ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित जिला अधिकारी के द्वारा 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर किया जाता है। इन सभी सूचकांकों को जो पंचायत पूर्ण करती है वह पंचायत टीबी मुक्त होने का दावा पेश कर सकती है उस दावे के सत्यापन हेतु जिला स्तर से टीम गठित की जाती है उस टीम में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं टीबी विभाग के एक अधिकारी/ कर्मचारी शामिल होते हैं जो गांव में जाकर जमीनी हकीकत को परखते हैं तत्पश्चात अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय को 15 फरवरी तक देंगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के द्वारा रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी। तब 24 मार्च को जिला अधिकारी के द्वारा उक्त ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जाता है तथा उन गांव के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाता है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विश्राम सिंह ने अपनी अध्यक्षता में कमेटी का संवेदीकरण कर दिया है अब टीमों ने अपना वेरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। टीबी मुक्त पंचायत के सूचकांक , 1000 की जनसंख्या पर 30 लोगों को बलगम की जांच होनी चाहिए , 1000 की जनसंख्या पर एक या एक से कम रोगी , उस ग्राम पंचायत की उपचार सफलता दर 85 प्रतिशत होनी चाहिए , उस पंचायत मे रोगीओ की नाट जाच 60% होनी चाहिए , निक्षय पोषण योजना की पहली किस्त रोगीओ को मिल गई हो ,रोगी को एक पोषण पोटली प्राप्त हो गई हो। टीबी के लक्षण हैं इस तरह होते है दो सप्ताह से अधिक से खांसी , बुखार ,रात में पसीना आना ,मुंह से खून आना ,सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ होना , वजन कम होना ,भूख न लगना , थकान होना ,गर्दन में गिल्टी/गांठे , बांझपन।













































































