उझानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों व किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद खुल गयी। आज दोपहर दो बजे करीब घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ :- सर्वज्ञय अग्रवाल, एडीओ पंचायत :- हेमेंद्र कुमार ,ग्राम पंचायत सचिव :-हरविंद सिंह अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद (निर्माण विभाग) :- प्रिंस मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उन्होंने विमला हरि भगवान इन्टर कालेज के निकट बन्द पड़ी पुलिया को जे सी बी के माध्यम से खोलकर पानी निकासी को सुचारू कराया बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश अनुसार अभी पुलिया खोलकर व एक्सिडेंटल जोन पर मिट्टी डालकर मार्गी अवरोध कर दिया है अभी यह कार्य टेम्परिमेन्ट रूप से किया गया है भविष्य में सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर इस समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा !