बदायूँ। फ़िल्म ‘गौदान’ के रिलीज़ होने के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नगर वासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फ़िल्म देखी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ‘गौदान’ जैसी फ़िल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का माध्यम हैं। यह फ़िल्म गौमाता के सम्मान, ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, जो प्रत्येक भारतीय को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही हैं। दुखद सत्य यह है, कि कांग्रेस सरकार के समय जब सनातनियों ने केवल गौमाता के सम्मान की माँग की थी, तब बदले में उन्हें जेल और गोलियों का सामना करना पड़ा। इतिहास के इन कड़वे सत्यों को समाज के सामने लाना आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसी यथार्थपरक, राष्ट्र और संस्कृति से जुड़ी फ़िल्मों का समर्थन करना हम सभी का दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई और भारतीय मूल्यों से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य, पारस गुप्ता, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, सुरजीव गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, रचित साहू, अमन वैश्य, अंकित शाक्य, पंकज शर्मा, रचना शंखधार, मनोज चंदेल, मधुसूदन गुप्ता, डीबी सिंह पटेल, डॉ संजीव सक्सेना, राज प्रताप सिंह, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।