मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा

WhatsApp Image 2026-02-06 at 5.33.12 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज मदर एथीना स्कूल में देश के कर्णधारों के भविष्य को सँवारकर उज्ज्वल बनाने हेतु शैक्षणिक परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन की परीक्षाओं में भी तनावमुक्त होकर, बिना किसी भय के साहस, दृढ़ता और आनंदचित्त होकर उनमें सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। विद्यालय में इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ, शिक्षकों आदि की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री के महŸवपूर्ण विचारों को आत्मसात किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों ने जीवन के अमूल्य मूल मंत्र को जाना जिनसे कठिनाई के समय में भी परिस्थितियों को सहजता के साथ सुलझाया जा सके। उन्होंने बच्चों को अपने मन पर बाहरी दबाव का प्रभाव न पड़ने देने, अपनी आंतरिक क्षमता को समझने, गैजेट्स के गुलाम न बनने, नकारात्मकता से बचने आदि की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी के अंदर अभूतपूर्व क्षमता होती है। विद्यार्थियों के भीतर छिपी इस प्रतिभा को उजागर कर अभिभावकों एवं शिक्षकों को उनकी यथासंभव सहायता करने का प्रयास करना चाहिए। उनके इन अमूल्य विचारों एवं सुझावों का विद्यार्थियों के जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा जोकि उनकी परीक्षाओं के साथ-साथ उनके भविष्य निर्माण में भी सहायक होगा।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं प्रेरणास्पद वातावरण की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। जिसमें हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुमूल्य विचारों का विशेष प्रभाव पड़ता है। हम सदैव अपने विद्यार्थियों को हर प्रकार से ऐसा माहौल प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं जोकि उनके शैक्षिक जीवन के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य में भी महŸवपूर्ण भूमिका निभाने में सहयोग करेे। आशा करते हैं कि हर बार की भाँति इस बार भी बच्चें माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन-प्रेरक विचारों को अपनाते हुए अपने जीवन को सफल बनाएँगें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights