मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19: कप्तान वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, भारत की शानदार शुरुआत

January 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बेनोनी। भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारतीय पारी की शुरुआत ऑरोन जॉर्ज और कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने की। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रनों की विशाल साझेदारी हुई। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने महज 63 गेंदों में शतक पूरा किया और 74 गेंदों में नौ चौके व दस छक्कों की मदद से 127 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं ऑरोन जॉर्ज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 106 गेंदों में 16 चौकों की सहायता से 118 रन बनाए।

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन पहली बार नहीं है। इससे पहले दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में भी उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 10 छक्के और एक चौके की मदद से 68 रन बनाए थे। उस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 283.33 का रहा था।

दक्षिण अफ्रीका की धरती पर यह वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वैभव अब पांच अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह भारत, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शतकीय पारियां खेल चुके हैं।

इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम की कमान सौंपी है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वैभव यूथ वनडे क्रिकेट में किसी टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वर्ष 2007 में 15 साल 141 दिन की उम्र में अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights