वेनेजुएला पर किया बड़ा हमला, राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लेने का ट्रंप का दावा

Screenshot 2026-01-03 191500
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


अमेरिका ( New York) शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर जोरदार हवाई हमले किए, जिनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बड़े विस्फोट और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी बलों ने हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया है, हालांकि उन्हें कहां रखा गया है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। निकोलस मादुरो, जो कभी काराकास में बस चालक रहे और यूनियन राजनीति के जरिए आगे बढ़े, ह्यूगो शावेज के करीबी रहे हैं और 2013 में राष्ट्रपति बने थे। सत्ता में आते ही उन्होंने अमेरिकी राजनयिकों को देश से निकालने जैसे फैसले लिए, जिसके बाद से अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते लगातार खराब होते गए। अमेरिका ने मादुरो पर चुनाव में धांधली, लोकतंत्र खत्म करने, तानाशाही और नार्को-तस्करी नेटवर्क चलाने जैसे आरोप लगाए, जबकि मादुरो ने इसे अमेरिकी साजिश बताया। ट्रंप के पहले कार्यकाल में मादुरो के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए गए और विपक्षी नेता हुआन गाइदो को समर्थन दिया गया, वहीं बाइडन शासन में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई। जनवरी 2025 में ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद अमेरिका ने मादुरो के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का रुख अपनाया और अब नशीली दवाओं के ठिकानों पर सैन्य हमलों के साथ अमेरिकी विशेष बलों द्वारा मादुरो को पकड़ने का दावा किया गया है, जिसे ट्रंप प्रशासन वैध राष्ट्रपति नहीं बल्कि नार्को-अपराधी मानता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights