मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिव्यांग विद्यार्थियों ने खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया उत्साह

December 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस को पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में जिला स्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 29 दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा 26 अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली मंडल मुन्ने अली, मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक डॉ. अजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली, वीरेंद्र गंगवार जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय तथा उप प्रधानाचार्या कुसुमलता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, ट्राइसाइकिल रेस, रस्साकसी, छूकर पहचानना, फुटबॉल प्रतियोगिता सहित कई खेल शामिल रहे। साथ ही निबंध, कला, गायन, नृत्य तथा वादन प्रतियोगिता जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्ने अली और डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि हर वर्ष 3 दिसंबर को दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है और वर्तमान समय में सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास हेतु कई कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे वे विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण वीरेंद्र गंगवार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय और उप प्रधानाचार्या कुसुमलता द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षक नईम अहमद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष योगदान दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights