बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को रामपुर गार्डन के एक सभागार में अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि उन्हीं के द्वारा फिल्माए गए गीतों से दी गई। अरुणा सिन्हा जब यह गीत तुम जो चले तो होगी बड़ी खराबी गाया तो सभी श्रोताओं की आंखे नम हो गईं।क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने श्रद्धांजलि स्वरुप जब पल -पल दिल पास प्रस्तुत किया तो वातावरण भावमय हो गया। गायक प्रकाश चंद्र सक्सेना ने धर्मेन्द्र की फ़िल्म मेरे हमदम मेरे दोस्त का गीत न जा ,कहीं अब न जा दिल के सिवा प्रस्तुत करके अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इनके अतिरिक्त मुकेश सक्सेना, डा. अतुल वर्मा,मधु वर्मा,शोभा सक्सेना, प्रो.सुनील शर्मा,प्रमिला शर्मा,मंजू लता,नीतू टंडन,रश्मि सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना ,बेबी शर्मा,सरला चौधरी ने अपने-अपने गीतों से धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। प्रकाश चंद्र सक्सेना को धर्मेंद्र की स्मृति एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महासचिव प्रदीप माधवार ने सभी आभार व्यक्त किया।