मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

IND A vs BAN A: रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर के सहारे बांग्लादेश ए टीम फाइनल में

November 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने भारत ए को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि नतीजा सुपर ओवर में जाकर तय हुआ। भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ए ने हबिबुर रहमान के अर्धशतक और एसएम महरोब की 18 गेंदों में एक चौका और छह छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन चाहिए थे। हर्ष दुबे ने शॉट लगाकर दो रन तेजी से लेने की कोशिश की, तभी बांग्लादेश ए के कप्तान और विकेटकीपर अकबर अली ने थ्रो से रन आउट करने का प्रयास किया लेकिन गेंद स्टंप्स को चूककर ऑफ साइड की ओर चली गई। इससे भारत ने तीन रन ले लिए और स्कोर 20 ओवर के बाद छह विकेट पर 194 रन पर पहुंच गया। कप्तान की गलती से मैच टाई हो गया और निर्णय सुपर ओवर से हुआ।

सुपर ओवर में भारत की ओर से कप्तान जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे। हैरानी की बात रही कि विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया। बांग्लादेश के गेंदबाज रिपोन ने पहली ही गेंद पर जितेश को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर आए आशुतोष शर्मा ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। भारत सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना सका और छह गेंदों तक टिक भी नहीं पाया।

बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था। यासिर अली ने सुयष शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया, जिसे रमनदीप ने बाउंड्री लाइन पर लपक लिया। अब बांग्लादेश का एक विकेट गिर चुका था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अकबर अली और सुयष ने दबाव में वाइड गेंद फेंक दी। इसी के साथ बांग्लादेश ने सुपर ओवर जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights