मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

शो में ‘तोहरा राजा जी के दिलवा’ गाने पर झूमे पवन सिंह, अशनीर ने इस कंटेस्टेंट को सुनाई खरीखोटी

September 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘राइज एंड फॉल’ रियलिटी शो इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो के सुर्खियों में रहने की सबसे बड़ी वजह हैं पवन सिंह, जो कंटेस्टेंट के रूप में मौजूद हैं। दर्शक अभिनेता के अंदाज को देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें पवन सिंह का डांस काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा ‘राइज एंड फॉल’ शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर, अरबाज पटेल पर भड़कते दिख रहे हैं और उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। चलिए देखते हैं प्रोमो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

 भोजपुरी गाने पर थिरके पवन सिंह
एमएक्स प्लेयर पर ‘राइज एंड फॉल’ शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें कंटेस्टेंट के रूप में शामिल पवन सिंह और आकृति नेगी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। अभिनेता ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ गाने पर जबरदस्त ठुमका लगाते दिख रहे हैं। उनके डांस को देख सभी प्रतियोगी झूमते नजर आ रहे हैं।

अरबाज पर भड़के अशनीर ग्रोवर
आगे प्रोमो में दिखता है कि शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर, अरबाज पटेल पर आगबबूला होते दिख रहे हैं। अशनीर ने कहा, ‘तीन प्रकार के खंबे होते हैं, एक बिजली का होता है और कुछ फालतू के होते हैं। आप वही खंबे बने हुए हैं। आपको तीन शब्द बोलना हो, तो क्या बोलेंगे?’ इसके जवाब में अरबाज कहते हैं, ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो।’ फिर अशनीर गुस्से से उन्हें कहते हैं कि जाओ यहां से। बाद में शो होस्ट ने अरबाज से कहा कि अगर वो किसी के साथ फाइट करते हैं, तो अशनीर वीकएंड के बीच में आके उन्हें शो से बाहर निकाल देंगे।

‘राइज एंड फॉल’ शो के बारे में
‘राइज एंड फॉल’ में 16 कंटेस्टेंट शामिल हैं। इसमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी, कुबेर सैत, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, हास्य कलाकार कीकू शारदा, ट्रांस क्रिकेटर अनाया बांगर, व्लॉगर आरुष भोला और अरबाज पटेल और आकृति नेगी समेत भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी इसका हिस्सा हैं। ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर इसे होस्ट कर रहे हैं। यह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights