मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

बॉलीवुड में खेसारी लाल की धमाकेदार एंट्री, पहले हिंदी गाने पर व्यूज की बरसात

September 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव ने भी बॉलीवुड में दस्तक दे दी है। उन्होंने वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ‘पनवाड़ी’ गाना गाया है। इस गाने पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और 24 घंटे से भी कम वक्त में गाने को तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लाइक्स और व्यूज की हो रही बौछार


फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अक्तूबर में रिलीज होगी। इसमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं। ‘पनवाड़ी’ गाना इन्हीं चारों पर फिल्माया गया है। गाना कल बुधवार को पैनोरमा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस पर लाइक्स और व्यूज की खूब बौछार हो रही है।

भोजपुरिया शेर की बॉलीवुड में दहाड़


‘पनवाड़ी’ गाना जितनी खूबसूरती से गाया गया है, उतनी ही खूबसूरती से फिल्माया भी गया है। गाना खेसारी लाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम और निकिता गांधी ने गाया है। गाने को अब तक 34,11,365 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने पर खेसारी के फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘इंटरनेशनल स्टार का एक और ब्लास्ट’। एक यूजर ने लिखा, ‘जो हर जगह अपना जलवा दिखाते हैं उसे बिहारी कहते हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना झंडा लहरा दें उसे खेसारी कहते हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरिया शेर आज बॉलीवुड में दहाड़ रहा है’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
बता दें कि ‘पनवाड़ी’ एक होली स्पेशल सॉन्ग है। चारों सितारों ने धमाकेदार डांस किया है। बात करें फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तो यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights