मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

पीएम के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मिजोरम-दिल्ली पहली ट्रेन सेवा का शुभारंभ

September 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आइजोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मिजोरम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है और राज्य की राजधानी आइजोल में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री एक नई रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे और कई नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।  मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रामथलेंगियाना ने बताया कि आइजोल में राज्य पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीरआरपीएफ) की दो टुकड़ियों को भी तैनात किया जाएगा। आईजीपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।  आइजोल के वरिष्ठ अधीक्षक रूतंगा राल्टे ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात नियमों की सूचना दी। सूचना में कहा गया है कि शनिवार को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक थुआम्पुई से वेंघ्लुई क्षेत्र तक रामलुन और चालट्लांग के रास्ते और लेन्गपुई हवाई अड्डे से एडेंथर तक कोई वाहन पार्क नहीं किया जाएगा, क्योंकि वे प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही में बाधा बन सकते हैं।  इसके अलावा, शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक थुआम्पुई के पास फॉकलैंड जंक्शन से सिकुलपुइकॉन जंक्शन तक के रास्ते पर वाहन नहीं चलेंगे। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी और भार, मध्यम और मिनी ट्रकों को शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार शाम सात बेज तक आइजोल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। आइजोल नगर निगम ने भी स्थानीय लोगों से कहा है कि प्रधानमंत्री के काफिल के रास्ते में आने वाली थुआम्पुई-लम्मुअल सड़क के किनारे की सभी दुकानें और निजी कार्यालय शनिवार तक बंद रखें।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई बैराबी-सैरांग ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे, जो आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। वह आइजोल और दिल्ली के बीच पहली राजधानी ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे, साथ ही आइजोल-कोलकाता और आइजोल-गुवाहाटी के बीच दो और ट्रेन सेवाएं भी शुरू करेंगे। सुबह नौ बजे लेन्गपुई हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की आगमन की संभावना है, जो आइजोल से लगभग 37 किलोमीटर दूर है। वह लेन्गपुई से हेलीकॉप्टर के जरिेये थुआम्पुई हेलिपैड तक जाएंगे।  सभा को संबोधित करने के बाद वह रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री दो शिक्षण संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे और छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह तीन ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। इस दौरे के बाद उनके मणिपुर जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शुक्रवार को आइजोल पहुंचेंगे और उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। वह सैरांग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights