मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

कपिल शर्मा के शो में दिखा सलमान का मजाकिया अंदाज, जानिए किस-किस की उड़ाते दिखे हंसी

June 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आए। पहले एपिसोड में सलमान ने कपिल के शो के हर कॉमेडियन के साथ जमकर मस्ती और मजाक किया। यहां तक कि वह अपने करीबी लोगाें, आमिर खान और खुद की एक हालिया रिलीज फिल्म का मजाक उड़ाते भी दिखे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को किया ट्रोल
कपिल शर्मा के पहले एपिसोड में दर्शकों को खूब मस्ती-मजाक देखने को मिला। सलमान खान का एक डुप्लीकेट भी शो में दिखा। जिसे देखकर सलमान खान बोले कि काम कैसा चल रहा है? क्या ‘सिकंदर’ के बाद कोई दिक्कत ताे नहीं आई? इस सवाल को करने के बाद सलमान खुद ही हंसने लगे। बताते चलें कि इस साल सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। दर्शकों को भी सलमान की यह फिल्म पसंद नहीं आई। 

भाई सोहेल-आमिर खान का उड़ाया मजाक 
आगे सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान की शादी का मजाक भी उड़ाया है। सलमान खान ने बताया कि कई साल पहले सोहेल ने सीमा से भागकर शादी की थी। अब वो (सीमा) ही भाग गई है।’ कपिल ने जब सलमान से पूछा कि आमिर खान इस वक्त तीसरे रिलेशनशिप में हैं, आप क्यों नहीं शादी करते हैं? इस पर आमिर खान का मजाक उड़ाते हुए सलमान बोले, ‘आमिर परफेक्शन में विश्वास रखता है, जब तक उसकी शादी परफेक्ट नहीं हो जाएगी तब तक…’, यह बात बोलकर सलमान और कपिल जोर-जोर से हंसने लगे। 

सलमान खान का करियर
फिल्म ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद भी सलमान खान कमबैक करने की कोशिश में हैं। वह गलवान घाटी के संघर्ष पर बन रही फिल्म का हिस्सा हैं। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights