युजवेंद्र चहल संग अफेयर की खबरों पर आरजे महवश का पलटवार, ट्रोलर्स को वीडियो के जरिए दिया करारा जवाब

Screenshot 2025-06-20 185717
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में आईं रेडियो जॉकी (आरजे) महवश ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने उन नेटिज़न्स के कमेंट्स को मेंशन करते हुए अपने अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है जो उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे थे। वीडियो में महवश ने अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियोज का मोंटाज शामिल किया है, जिनमें वे आत्मविश्वास और मुस्कुराहट के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मैसेज भी दिया कि लोग जो चाहे कहें, लेकिन वह खुद पर गर्व करती हैं और दूसरों की सोच से प्रभावित नहीं होतीं। महवश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा – “किसी की सोच मेरे आत्मसम्मान को नहीं बदल सकती। मैं वही हूं जो मैंने खुद को बनाया है। ट्रोलर्स के लिए मेरा जवाब यही है – खुद को बेहतर बनाओ, दूसरों को नीचा मत दिखाओ।” गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच अनबन की एक वजह महवश हो सकती हैं। हालांकि चहल या महवश की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब महवश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई यूजर्स उनकी हिम्मत और बेबाक अंदाज़ की तारीफ भी कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights