मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने की राजस्व व कर करेत्तर वसूली के कार्यों की समीक्षा

June 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को जनपद के राजस्व एवं कर करेत्तर वसूली के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के प्रति सचेत रहने तथा योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैंकिंग में सुधार करने तथा मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर0सी0 के सापेक्ष संबंधित से वसूली करने के निर्देश भी दिए। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (जिला अनुश्रवण पुस्तिका) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने न्यायालयों में पुराने वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। राजस्व मामलों के धारा 37, धारा 34 व धारा 80 के मामलों को भी गंभीरतापूर्वक निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसलिए राजस्व व भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर कराए।
जिलाधिकारी ने बाट-माप विभाग, उद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई), मण्डी परिषद, स्टाम्प एंव पंजीयन, जीएसटी सहित विभिन्न विभागों की विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त हो चुके व निकट भविष्य में सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों के देयकों के भुगतान व पत्रावली के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि समय सीमा के उपरांत कोई भी आवेदन लंबित न रहे यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights