मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कांग्रेस ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया

June 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन कर राहुल के 55 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण किया, उसके बाद कांग्रेसियों ने परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय से रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, बदायूं क्लब तक एक संविधान बचाओ मार्च निकाला तथा प्राइवेट बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संविधान बचाओ गोष्ठी के अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम अपनी भावनाओं के अनुरूप राहुल गांधी के जन्मदिन को संविधान बचाओ दिवस के रूप में भी देखते हैं अगर आज भारत में देश का संविधान सुरक्षित है तो उसके मुख्य बिंदु हमारे नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ही हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कह दिया था कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जो यह कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में हम 400 सीटें लेकर आएंगे और तो अपने हिसाब से संविधान बनाएंगे, लेकिन देश की जनता में उन्हें ऐसा करने नहीं देगी और उनकी यह बात सत्य साबित हुई और आज निश्चित रूप से देश का संविधान सुरक्षित है। संविधान बचाओ गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी ने देश में जो भारत जोड़ो यात्रा , न्याय यात्रा हक़ मिलने तक , निकाली उससे देश के लोगों का विश्वास राहुल गांधी जी के प्रति बढ़ा है। संविधान बचाओ गोष्ठी को जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जाविर जैदी ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के गरीब मजलूम, पीड़ितों की अगर हक़ की आवाज उठाने वाला कोई नेता है तो वह केवल और केवल राहुल गांधी जी ही हैं। आज हम सभी लोग उनके 55 वें जन्मदिन पर ईश्वर से उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम में पूनम राज, श्रीमती संगीता एडवर्ड, मुस्ताहिद खान, शराफत मियां, नेत्रपाल सिंह, राज किशोर, गुड्डू खान,नरेंद्र कुमार, वीरपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह,राम प्रताप, नरेश कुमार, जलीस अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights