मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किला पुलिस ने अरमान की हत्या के 10 दिन बाद भी नहीं की कार्रवाई

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डॉक्टर बाबा अम्बेडकर साहब जनकल्याण समाज सेवा समिति ने स्वालेनगर निवासी 18 वर्षीय युवक अरमान की हत्या के 10 दिन बाद भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों के साथ बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। दरसल परिजनों का आरोप है कि 7 जून 2025 को दिन में करीब 12 बजे अरमान पुत्र स्वर्गीय फरजान की किला फाटक निवासी को फैजुल पुत्र शाकिर ने मोटरसाइकिल से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी थी। घटना की रिपोर्ट अगले दिन थाना किला में दर्ज की गई थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बुधवार को मृतक अरमान के परिजन, संस्था और स्थानीय नागरिकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि आरोपी फैजुल खुलेआम घूम रहा है और मृतक की मां पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। परिजनों का आरोप है कि फैजुल व उसका परिवार जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। परिजनों ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की है कि थाना किला पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं और आरोपी फैजुल को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही मृतक के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वे बिना डर के न्याय की लड़ाई लड़ सकें। ज्ञापन देने वालों में फुरकान शाकिब , आरफा नाज ,शबली, इमराना , शारुख, नईम , शानू , नगमा ,फरमान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights