मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नाबालिग से बलात्कार की घटना के विरोध में हिन्दू जागरण एकता समिति ने किया प्रदर्शन

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम लोंहदा में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर हिन्दू जागरण एकता समिति उत्तर प्रदेश एवं शैफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में बीते कुछ समय से लगातार मासूम बच्चियों के साथ घिनौने अपराध हो रहे हैं और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे जनता में आक्रोश है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 27 मई 2025 को लोंहदा गांव की नाबालिग के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, लेकिन उसके पश्चात आरोपी के परिजनों द्वारा थाने के अंदर पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया इसके बाद प्रशासन ने कथित रूप से पूरे मामले को भटकाने का प्रयास किया और जातीय दबाव में आरोपी को रिहा कर दिया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम के प्रभाव में पीड़ित परिवार के परिजनों और ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल, विपिन पाल जैसे समाजसेवी जनप्रतिनिधियों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराई जाए, निर्दोषों को तत्काल रिहा किया जाए और जातीय साजिश रचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने, अभियोजन में तेजी लाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights