मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में कांस्टेबल रोहित और एक बदमाश घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश तथा कांस्टेबल रोहित घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी और कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान देवरनियां थाना क्षेत्र में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दानिश पुत्र जमील अहमद निवासी नवादा, थाना देवरनियां, गोली लगने से घायल हो गया। उसे घुटने के पास गोली लगी है। घटना में कांस्टेबल रोहित भी घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें दानिश पुत्र जमील अहमद (घायल), नाजिम पुत्र इनायत हुसैन परवेज पुत्र अब्दुल वहीद तीनों निवासी नवादा, थाना देवरनियां के गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस एक अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा और एक खोखा कारतूस करीब 5 लाख 40 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, दो नाजायज चाकू बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने देवरनियां व शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी और नकबजनी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। बरामद सामान इन मामलों से जुड़ा हुआ है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों और थानों से जुटा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights