मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

रानी चटर्जी ने शुरू की नई फिल्म ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग, साझा कीं मुहूर्त की तस्वीरें

June 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी के लिए यह साल काफी धमाकेदार है। एक के बाद एक फिल्में उनके हाथ लग रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ यूट्यूब पर रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने ‘घमंडी बहू’ की शूटिंग पूरी की। अब रानी के हाथ एक और फिल्म लगी है, जिस पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राकेश बाबू के साथ जमेगी जोड़ी
रानी चटर्जी की अगली फिल्म का नाम है ‘परिणय सूत्र’। हाल ही में पूजा सेरेमनी के साथ इस पर काम शुरू हुआ है। आज मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुहूर्त पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म में रानी के साथ राकेश बाबू लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में रानी और राकेश पति-पत्नी की भूमिका अदा करेंगे।

पूजा करती दिखीं रानी चटर्जी
सामने आई तस्वीरों में दोनों के हाथ में क्लिपबोर्ड है। फिल्म की शूटिंग क्लिपबोर्ड शॉट से शुरू हुई। कुछ तस्वीरों में रानी को पूजा करते देखा जा सकता है। फिल्म ‘परिणय सूत्र’ को अरविन्द तिवारी ने लिखा है। फिल्म के निर्देशन की कमान मंजुल ठाकुर के कंधों पर है। वहीं संदीप जर्नो और मंजुल ठाकुर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। पोस्ट शेयर कर रानी ने लिखा है, ‘आज से बहुत अच्छी टीम के साथ ‘परिणय सूत्र’ शुरू हुई। 

इस साल रानी के पास हैं ये फिल्में
रानी चटर्जी के हाथ इस साल कई फिल्में लगी हैं। ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’, ‘घमंडी बहू’ के अलावा उन्होंने ‘चुगलखोर बहुरिया’ की शूटिंग पूरी की। इसके अलावा फिल्म ‘अम्मा’ को लेकर भी रानी चर्चा में हैं। अब नई फिल्म ‘परिणय सूत्र’ को लेकर नेटिजन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको किसी की नजर न लगे’। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights