बरेली। आंवला विधानसभा के अंतर्गत सुभाष इंटर कॉलेज से पुरैना चौराहे तक आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में हजारों की संख्या में आई राष्ट्रभक्त जनता के साथ सम्मिलित होकर गर्व की अनुभूति हुई। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता को नमन करने और वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर इस राष्ट्रीय गौरव के अवसर को आत्मसात कर ह्रदय आनंदित है। वीर जवानों के शौर्य को नमन-वंदन करता हूं। तिरंगे के मान-सम्मान के लिए जोश, उत्साह और उमंग के साथ आज आंवला में उमड़ा जनसैलाब देश की एकता और अखंडता को प्रतिबिंबित कर रहा है।