बी सी एल का आगाज़ बियर कैफ़े व एक्सपलोर इलेवन क़ी जीत से हुआ
बरेली । डी जी इंफ़्रा ग्रुप के तत्वाधान में बरेली कॉर्पोरेट लीग (बी सी एल) का शुभारंभ दिनांक 17 मई को श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। प्रतियोगिता का उद्धघाटन पार्थ गौतम फाउंडेशन के चेयरमैन पार्थ गौतम द्वारा फीता काटकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बियर कैफ़े एवं इलाइट इलेवन के मध्य खेला गया।जिसमे इलाइट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।बियर कैफ़े ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तरुण के शानदार सर्वाधिक 103 रनों क़ी पारी खेलते हुए इलाइट इलेवन के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा।इलाइट इलेवन क़ी ओर से तस्लीम अल्वी ने 4 विकेट व मुस्तफा खान ने 3 विकेट झटके।जवाब में इलाइट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए फरहान के सर्वाधिक 59 रनों क़ी मदद से 19.4 ओवर में 164 रनों पर आल आउट हो गयी और यह मैच बियर कैफ़े ने अपने नाम किया। बियर कैफ़े क़ी ओर से जोंटी,दीपक,शुभम कौशिक व शुभांकर सेठ ने 2-2 विकेट लिये।इस मैच के मैन ऑफ द मैच तरुण रहे। आज का दूसरा मैच प्रो स्ट्राइकर व एक्सप्लोर इलेवन के मध्य खेला गया।जिसमे प्रो स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में प्रसून गंगवार के 44 रन व पारस कौशिक के 33 रनों क़ी मदद से 148 रनों का लक्ष्य एक्सप्लोर इलेवन के समक्ष रखा।एक्सप्लोर इलेवन क़ी ओर से अनुराग,नीरज व अजय ने 2-2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सपलोर इलेवन क़ी टीम ने रजत बघेल के 75 रन क़ी शानदारी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रो स्ट्राइकर क़ी तरफ से प्रशांत गंगवार ने 2 विकेट लिए। रजत बघेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के दूसरे मैच के मुख्य अतिथि नारद मुनि गौड़ चेयरमैन गन्ना समिति फरीदपुर बरेली रहे। इस अवसर पर सौरभ शर्मा, एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति,गैरिस प्ले के मालिक शिखर गुप्ता,शशांक रस्तोगी, रियाज़ अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव,आरिफ हुसैन,जारिया कलेक्शन के ज़हीर उद्दीन,रजत मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।













































































