बदायूं। महाराजा हरिश्चंद्रबंशीय महिला समाज द्वारा हरप्रसाद मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न औषधिय महत्व के पौधे जैसे एलोवेरा ,पत्थरचट्टा ,तुलसी, बेलपत्र स्नेक प्लांट्स आदि पौधों को सदस्याओं द्वारा रोपा गया । इसके साथ ही महिलाओं ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश भी डाला ।इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि जनमानस को हरियाली, स्वच्छ वायु और विविध औषधीय गुण वाले पौधों के मानव स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम में रोज़ी रस्तोगी , दीप्ति-दीपांक, रेनू, रेखा, रंगोली, इन्शिता, माला ,श्वेता, जागृति, करुणा, मीता ,साधना, वंदना , हर्षिता , सुमन ,नेहा आदि ने सहयोग करा।