दावत में आए युवक की बाइक बारातघर से चोरी

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के दया बारातघर में दावत में शामिल होने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित रामनाथ कश्यप, पुत्र रामस्वरूप गांव काधरपुर थाना कैंट निवासी बुधवार रात करीब 8:57 बजे दावत में पहुंचे थे। इसी दौरान बारातघर के बाहर खड़ी उनकी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर (नं. UP25 CF 6098) बाइक अज्ञात चोर उठा ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामनाथ ने तत्काल सुभाषनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की घटना सुभाषनगर बदायूं रोड दया बारातघर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने का दावा किया जा रहा है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights