मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

May 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में एवं भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा नवाबगंज विधानसभा में बड़ी भव्यता व बहुत बड़ी संख्या में निकाली गयी। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा श्री कृष्णा इंटर कॉलेज से प्रारंभ करते हुए बाजार से होते हुए पटेल चौक पर समापन हुआ। हजारों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए। यात्रा में पूर्व सैनिक, एनसीसी के लोग,सिविल सोसाइटी के लोग, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, विभिन्न कॉलेजो के छात्र-छात्रायें, शिक्षकगण, अधिवक्ता, सामाजिक संस्था व बड़ी संख्या में महिलायें व क्षेत्र की जनता ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया व हाथों में तिरंगा लेते हुए भारत माता की जय के नारों ने देश प्रेम के प्रति उत्साह व जोश कई गुना बढ़ा दिया। यात्रा में सम्मिलित भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा की भारत के आन बान शान व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है यह तिरंगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को जड़ से खत्म करने का काम किया है। हमारी भारतीय सेना का शौर्य पूरी दुनिया देख चुकी है। भारत माता के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। जिन बेटियों का सिंदूर आतंकवादियों ने छीना था हमारी सेना ने उसका बदला ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंजाम देकर लिया।
यात्रा में सम्मिलित एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहां कि यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय वीर सपूतों व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत आज आतंकवाद और उसको पालन पोषण करने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। यात्रा मे सम्मिलित विधायक डॉ एमपी आर्य ने कहा कि जय हिंद की सेना ने अपने शौर्य से दुशमन को धूल चटाईं है। सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को उसकी करनी का दंड दिया।
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, पवन शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, पूरण लाल लोधी, विमला शुक्ला, श्रुति गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, पूर्व सैनिक जमुना प्रसाद, वीर सिंह, मेवाराम, हरपाल, हरिशंकर गंगवार, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, अभय चौहान, ब्लॉक प्रमुख डॉ आशुतोष गंगवार, रविशंकर गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी, अमरेंद्र सिंह गोल्डी, नेहा कन्नौजिया, मीनाक्षी गंगवार, मुकेश राजपूत, सुरजीत यादव, केशव गुप्ता, रिंकू अवस्थी, राजा हिंदुस्तानी, विनोद गुप्ता, देवेंद्र सक्सेना, नीतीश उपाध्याय व एनसीसी, कॉलेज के छात्र छात्राएं, सामाजिक संस्था, शिक्षकगण, अधिवक्ता, व्यापारिक वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights