बरेली। वार्ड नं-71 चक महमूद क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हरिया की चक्की के पास वाली गली, अब्बास नगर में कम्मा खां की दुकान से मोहम्मद हसीब उर्फ बब्बी के घर तक की सड़क और नाली अभी तक नहीं बनी हैं। बारिश में जलभराव और गंदगी फैलने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है। मंच ने बताया कि वर्ष 2023 में प्रार्थी व उनकी पत्नी ने बीजेपी से पार्षद चुनाव लड़ा था, उसी दौरान इलाके की समस्याएं सामने आई थीं। कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मांग है कि बरसात से पहले नाली व सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने महापौर से जल्द सड़क बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शरीक अब्बासी, मो सरफराज, समीर, जाफर, अनस, बसीम, मोनीष, राजू, मोहम्मद हसीब मोहम्मद रेहान नदीम आदि मौजूद रहे।