मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला एसओजी तैयार, अपराध पर होगी महिला कमांडोज की सर्जिकल स्ट्राइक

May 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला एसओजी टीम बनाई गई है इस टीम को दिल्ली में वूमेन आइकॉन अवार्ड और स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित आईपीएस अंशिका वर्मा के नेतृत्व में बरेली में पहली बार महिला स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) तैयार किया गया है। यह यूनिट न केवल अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई करेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण बनेगी। यूपी में आगरा के बाद बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर दूसरी लेडी कमांडो फोर्स तैयार की गई है। महिला पुलिस कर्मियों की स्पेशल टीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा मिशन का हिस्सा है, जो महिला शक्ति को अपराध पर सीधा और सशक्त प्रहार करने की रणनीति के साथ खड़ी कर रही है। बरेली में महिला पुलिस कर्मियों की इस कमांडो यूनिट को एसपी साउथ अंशिका वर्मा स्वयं ट्रेंड और लीड कर रही हैं। उनकी गिनती यूपी की अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस में सबसे तेजतर्रार महिला आईपीएस अधिकारियों में होती है। इस स्पेशल टीम को पुलिस लाइंस में चल रहे अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेशन में तैयार किया जा रहा है। यहां उन्हें विभिन्न हथियारों का संचालन, मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा की तकनीकें, सीडीआर सर्विलांस और क्राइम । एनालिसिस, खुफिया सूचना पर दबिश देने की रणनीति, नारकोटिक्स, गोकशी और महिला अपराधों की इन्वेस्टिगेशन की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।करीब 25 महिला पुलिस कर्मियों ने इस यूनिट में शामिल होने की इच्छा जताई थी, जिनमें से दक्षता के आधार पर 5 को फाइनल किया गया। इस टीम का नेतृत्व करने के लिए महिला सब-इंस्पेक्टरों से आवेदन मंगाए गए हैं, जिनमें अब तक 5 आवेदन प्राप्त।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights